Showing posts with label Travel Story. Show all posts
Showing posts with label Travel Story. Show all posts

Monday, February 1, 2016

एक पुरानी वैन से 6 साल में घूमें 50 देश

एक पुरानी वैन से 6 साल में घूमें 
50 देश, 5 महाद्वीप और खर्च 8 डॉलर/दिन



http://go2tta.blogspot.com/


वरसॉ। पोलैंड के एक ट्रैवल ब्लॉगर्स के ग्रुप ने सिर्फ 500 रुपए प्रतिदिन खर्च कर 50 से अधिक देशों की यात्रा की है। 'बस एराउंड द वर्ल्ड' नाम के ग्रुप ने एक पुरानी वैन में सफर किया और 6 साल में करीब 1.5 लाख किमी की दूरी तय की।
5 महाद्वीप घूमे, लेकिन कभी होटल में नहीं रुके...

http://go2tta.blogspot.com/



5 महाद्वीप घूम चुके ये ब्लॉगर्स कभी किसी होटल में नहीं रुके। हमेशा खुद का बनाया खाना खाया और सभी देशों में वैन या टेंट में रात गुजारी। ग्रुप ने बताया- 'हमारे पास खर्च करने के लिए बहुत सारे पैसे नहीं थे। दुनिया घूमने का सपना भी जहन में कायम था। इसके चलते सबसे किफायती यात्रा का फैसला लिया।'
घूमे 5 कॉन्टिनेंट और 50 देश : इस ग्रुप ने नॉर्वे, इटली, आइसलैंड, पोलैंड, ऑसट्रेलिया, अमेरिका को मिलाकर कुल 50 देशों और 5 महाद्वीपों की यात्रा की।
खुद ही कर लेते हैं गाड़ी की मरम्मत


http://go2tta.blogspot.com/


इनकी वैन में नहाने की भी व्यवस्था थी। गाड़ी की छत पर 150 लीटर की पानी की टंकी लगी हुई है। इसके अलावा ये लोग नदी, झरने और समुद्र के किनारे भी नहा लेते थे। इतनी लंबी यात्रा के दौरान इन ब्लॉगर्स ने गाड़ी रिपेयर करना भी सीख लिया है। ये खुद ही अपनी पुरानी वैन रिपेयर कर लेते थे जिससे इनका काफी पैसा बच जाता था।
महाद्वीप बदलते समय जहाज पर ले जाते हैं अपनी गाड़ी
http://go2tta.blogspot.com/


ट्रैवल ब्लॉगर्स ने बताया कि उन्हें तब थोड़ी परेशानी होती थी जब कॉन्टिनेंट चेंज होता। तब गाड़ी को जहाज पर चढ़ाकर ले जाते। इसमें काफी पैसा खर्च होता था। इसके लिए उन्होंने स्पॉन्सर्स की भी मदद ली। उन्होंने बताया कि वैन पर कुछ कंपनीज का विज्ञापन करने के बदले कुछ पैसा मिल जाता था।
ग्रुप के एक सदस्य ने बताया- 'अब हम स्पेन के सबसे मशहूर ब्लॉगर्स हैं और हमारा ब्लॉग ही सोर्स ऑफ इनकम है। इसके अलावा हमने दो किताबें पब्लिश की हैं जिनसे थोड़ा पैसा मिला। हम कंपनियों के लिए फोटोशूट करते हैं, एडवरटाइजिंग क्लिप्स भी बनाते हैं जिसके लिए कंपनी हमें पैसा देती है। इतना ही नहीं कई बार हम ऑनलाइन आईटी स्पेशलिस्ट और ग्राफिक डिजाइनर का काम भी करते हैं।'

Reference : Bhaskar.com